बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में दलित युवक की निर्मम हत्या ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 26 वर्षीय युवक को दबंगों ने उधारी के पैसे मांगने पर बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस के सामने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक ने जब अपने ही पैसे वापस मांगे, तो उसे सरेआम निशाना बनाया गया। सूचना के बावजूद समय पर सख्त कार्रवाई न होने से गुस्सा फूट पड़ा।
दलित युवक की हत्या के बाद इलाके में तनाव है। सवाल यह है कि क्या गरीब और दलित का पैसा मांगना अब जान की कीमत पर पड़ेगा?
बरेली में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, उधारी के पैसे मांगना बना मौत की वजह
Published On:
Date:








