चुनाव आचार संहिता मामले में सदर विधायक अब्बास अंसारी न्यायालय में पेश, आरोप तय

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mau | Liberal Media

मऊ जनपद में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले को लेकर सदर विधायक अब्बास अंसारी मंगलवार को न्यायालय में पेश हुए। यह मामला विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान दर्ज किया गया था, जिसमें अब न्यायालय द्वारा आरोप तय कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 12 फरवरी 2022 को चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। यह मुकदमा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 133 के तहत तत्कालीन दक्षिण टोला थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराया गया था। उस समय अब्बास अंसारी सुभासपा के प्रत्याशी के रूप में सदर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में थे।

न्यायालय में पेशी के दौरान आरोप तय होने के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में अब्बास अंसारी ने कहा कि “हम हमेशा ठीक रहेंगे” और उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। अब इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights