प्रतिबंध मज़ाक बना, बसंत व गणतंत्र दिवस से पहले ऑनलाइन बिक रही चायनीज मांजे की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। सरकार का प्रतिबंध कागज़ों तक सिमट गया है। जानलेवा चायनीज मांजा बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस से पहले खुलेआम ऑनलाइन बिक रहा है। नायलॉन और मोनोफिलामेंट जैसे नामों से बेचा जा रहा यह मांजा पहले ही कई लोगों की गर्दन काट चुका है और बेजुबान पक्षियों की जान ले चुका है। आये दिन लोग चायनीज माँझे की चपेट में आकर जख्मी होते हैं।
हर साल पर्वों के समय चेतावनी और खानापूर्ति वाली कार्रवाई होती है, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आज भी कानून से ऊपर नजर आ रहे हैं। सवाल यह है कि जब चायनीज मांजा प्रतिबंधित है, तो यह मौत का सामान डिजिटल बाजार में क्यों बिक रहा है?

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights