टेम्पो चालकों का आतंक, ट्रैफिक पुलिस से भिड़ंत के बाद सड़क पर मारपीट

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mathura / Liberal Media

मथुरा-वृंदावन मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब छटीकरा पुल के नीचे टेम्पो चालकों और ट्रैफिक पुलिस कर्मी के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर खुलेआम मारपीट होने लगी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेम्पो चालकों और ट्रैफिक पुलिस कर्मी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। सड़क पर आम जनता और राहगीरों के सामने हुई इस मारपीट से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के दौरान कार सवार एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में टेम्पो चालकों का आक्रामक रवैया और सड़क पर मचा हंगामा साफ देखा जा सकता है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले को लेकर जांच की जा रही है और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights