Pilibhit / Liberal Media
पीलीभीत जनपद के बीसलपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार बृजेश समाधिया का निधन हो गया। उनके निधन से न केवल उनके परिवार और जनपद बल्कि पूरे देश के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके लेख और रिपोर्टिंग ने वर्षों तक पाठकों को सच और सामाजिक कहानियों से रूबरू कराया।
उनकी शुरूआत ‘सत्य कथाएँ’, ‘मनोहर कहानियाँ’ जैसी पत्र-पत्रिकाओं से हुई, और लगातार उनके लेख व रिपोर्टिंग देशभर के कई पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ-साथ उनके सहयोगियों और पाठकों का भी व्यक्तिगत रूप से बहुत नुकसान हुआ है।
इस अवसर पर Liberal Media Group में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में संपादक कौशलेंद्र मिश्रा ने कहा कि बृजेश समाधिया केवल एक बेहतरीन पत्रकार ही नहीं, बल्कि एक उत्कृष्ट इंसान भी थे। उनके निधन से व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों रूप से खाई महसूस की जा रही है।
सभा में अन्य पत्रकारों और सहयोगियों ने भी अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इनमें अभिनय गुप्ता, शाहिद अली खान, रोहित पांडे, गौरांशी मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने बृजेश समाधियॉं के योगदान को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की।
उनकी पत्रकारिता और मानवीय मूल्यों की यादें लंबे समय तक लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।








