झिनकू राम जिला सहकारी बैंक लालगंज के निर्विरोध अध्यक्ष बने

By Liberal Media

Published On:

Date:

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता झिनकू राम जिला सहकारी बैंक लालगंज के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उनके विरोध में कोई नामांकन न होने के कारण उन्हें निर्विरोध घोषित किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और फूल-मालाओं व मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में विकास खंड लालगंज से तहसील मुख्यालय तक बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नेताओं ने झिनकू राम के चयन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की जीत बताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights