प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक एवं उच्च शिक्षा से जुड़ी चार प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर, पीजीटी, टीजीटी तथा यूपी टीईटी की परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में आयोजित की जाएंगी।
जारी शेड्यूल के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 व 19 अप्रैल 2026 को होगी। वहीं पीजीटी भर्ती परीक्षा 9 व 10 मई 2026 तथा टीजीटी भर्ती परीक्षा 3 व 4 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा यूपी टीईटी परीक्षा 2, 3 व 4 जुलाई 2026 को संपन्न कराई जाएगी।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, प्रवेश पत्र एवं अन्य सूचनाओं के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
यूपी TET, TGT-PGT व असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित
Published On:
Date:










