एक करोड़ सत्रह लाख की अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

सोनभद्र जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खाड़पाथर–हाथीनाला मार्ग पर घेराबंदी कर एक कंटेनर को रोका। जांच में कंटेनर से 1019 पेटियों में भरी 23,508 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से अंतर्राज्यीय शराब तस्कर श्रवण कुमार निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बरामद शराब, कंटेनर और मोबाइल की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 17 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि शराब की खेप हरियाणा से झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी। मामले में थाना पिपरी में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights