कैंट क्षेत्र में चली गोली, युवक घायल, युवती समेत दो आरोपी हिरासत में

By Liberal Media

Published On:

Date:

Gorakhpur / Liberal Media

गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया इलाके में मंगलवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फिजियो केयर सेंटर के पास युवकों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चल गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए तत्काल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक युवती समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फिजियो केयर सेंटर के पास किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद शुरू हुआ, जिसमें चार युवक और एक युवती शामिल थे। विवाद बढ़ने पर एक युवक पर ईंट से हमला किया गया, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती ने उससे पिस्तौल लेकर अपने पास रख ली, तभी अचानक गोली चल गई और एक युवक के पेट में गोली लग गई।

गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर भगदड़ मच गई और सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights