घूस का वीडियो डिलीट न करने पर दरोगा ने प्रधान पति पर लगाया मारपीट का आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

Pilibhit / Liberal Media

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत की तहसील बीसलपुर अंतर्गत दियूरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के गांव मुडिया भगवंतपुर की ग्राम प्रधान सोनी मिश्रा के पति विमल मिश्रा पर मारपीट का आरोप लगाने वाले दरोगा अखिलेश सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की जमकर किरकिरी हो रही है।

बताया जा रहा है कि मैंकू लाल नामक व्यक्ति के मृत्यु प्रमाण पत्र के मामले में दरोगा अखिलेश सिंह चौहान ग्राम प्रधान सोनी मिश्रा के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान दरोगा ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मात्र 200 रुपये की रिश्वत ली और यह भी कहा कि गांव से जुड़ा कोई भी कार्य हो तो सीधे उनसे संपर्क किया जाए, थाने जाने की जरूरत नहीं है।

इसी दौरान किसी ग्रामीण ने दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो सामने आने के बाद दरोगा ने उसे डिलीट कराने के लिए प्रधान पति पर दबाव बनाया,

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights