ताजमहल देखने आए विदेशी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

By Liberal Media

Published On:

Date:

Agra / Liberal Media

आगरा। ताजमहल का दीदार करने आए फ्रांस के एक विदेशी जोड़े की भारत यात्रा जिंदगी बदल देने वाली साबित हुई। भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से प्रभावित होकर 74 वर्षीय फिलिप और 68 वर्षीय सिल्विया ने आगरा के राधा-कृष्ण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचा लिया।

बताया गया कि फिलिप और सिल्विया पिछले 40 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। भारत भ्रमण के दौरान दोनों ने ताजमहल देखा और इसके बाद भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विवाह पद्धति से इतने प्रभावित हुए कि मंदिर में सात फेरे लेकर अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूसरे के हमसफर बन गए।

राधा-कृष्ण मंदिर में पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई इस शादी में स्थानीय लोग भी साक्षी बने। विदेशी जोड़े ने कहा कि भारतीय विवाह प्रणाली उन्हें दुनिया की सबसे पवित्र और आध्यात्मिक लगी। 25 दिन के भारत भ्रमण ने उनकी सोच और जीवन दोनों बदल दिए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights