Vrindavan, Mathura /Liberal Media
वृंदावन, मथुरा। धर्म नगरी वृंदावन में सुदामा कुटी के शताब्दी महोत्सव एवं स्वामी श्री रामानंदाचार्य जयंती के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में रामकथा वाचक जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज विशेष रूप से शामिल हुए।
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने सुदामा कुटी परिसर में आयोजित 108 कुंडी श्रीराम महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी और विश्व कल्याण की कामना की। महायज्ञ स्थल पर मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की आस्था से वातावरण भक्तिमय बन गया।
इस अवसर पर देशभर से संत‑महंत और श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए।








