बेल्थरारोड सहकारी बैंक अध्यक्ष पद के लिए इंद्र प्रताप सिंह इन्नू ने पांचवीं बार किया नामांकन

By Liberal Media

Published On:

Date:

BALLIA | LIBERAL MEDIA

बेल्थरारोड में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (भूमि विकास बैंक) के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को सीयर ब्लॉक परिसर में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह इन्नू ने लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में ताकत झोंक दी है। समर्थकों के साथ पहुंचे इन्नू सिंह ने जीत का भरोसा जताते हुए मजबूत दावेदारी पेश की।

इंद्र प्रताप सिंह इन्नू के नामांकन से ठीक पहले भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र प्रताप सिंह ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला रोचक हो गया है। चुनाव अधिकारी के रूप में एडीओ आईएसबी रविभूषण सिंह ने दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र स्वीकार किए।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार, चुनाव प्रभारी बच्चा सिंह, निखिल सिंह बिट्टू, सुधीर मिश्र, पंकज, अमरनाथ सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, चुन्नू, विश्राम सिंह, गौतम सिंह रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights