SHAHJAHANPUR / LIBERAL MEDIA
शाहजहांपुर। आज उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बहादुरगंज पचराहा स्थित युवा जिला अध्यक्ष अनवार खान के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष अनवार खान ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री अनीस खान द्वारा किया गया।
बैठक में मौजूद व्यापारियों ने एक स्वर में सवाल उठाया कि जब चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है तो वह बाजार में कैसे पहुंच रहा है। व्यापारियों ने कहा कि इस खतरनाक मांझे के कारण हर साल सैकड़ों लोग घायल होते हैं और कई लोगों की जान तक चली जाती है, लेकिन इसके बावजूद इसकी बिक्री रोकने में सिस्टम पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।
व्यापारियों ने मांग की कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों के साथ-साथ इसे खरीदने वालों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रशासन से समय रहते ठोस कदम उठाने की अपील की गई, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।
बैठक में सभी व्यापारियों ने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति इस जानलेवा चाइनीज मांझे की खरीदारी न करे








