PILIBHIT / LIBERAL MEDIA
पीलीभीत। जनपद में अवैध रूप से कफ सीरप बनाने और उसकी सप्लाई करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सैकड़ों की संख्या में कफ सीरप की बोतलें और बड़ी मात्रा में लेबल बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त “कोरेक्स” नाम से कफ सीरप तैयार कर रहा था, जिसे मेडिकल स्टोर्स और क्लीनिकों पर सप्लाई किया जा रहा था। जांच में सामने आया है कि अभियुक्त ने यूट्यूब वीडियो देखकर कफ सीरप बनाना सीखा और इसके बाद अवैध रूप से इसका निर्माण और वितरण शुरू कर दिया।
यह कार्रवाई थाना घुंघचाई क्षेत्र में की गई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किन-किन मेडिकल स्टोर्स और क्लीनिकों को यह कफ सीरप सप्लाई कर रहा था।
पुलिस का कहना है कि अवैध दवाओं के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।








