Mathura | Liberal Media
मथुरा से सामने आई वायरल तस्वीरों में समाजवादी पार्टी की महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल का जन्मदिन शहर के हृदय स्थल होलीगेट पर इस तरह मनाया गया, मानो कानून नाम की कोई चीज़ वहां मौजूद ही न हो।
हैरान करने वाली तस्वीरों में सपा महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल हाथ में तलवार लिए केक काटती नजर आ रही हैं। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में व्यस्ततम चौराहे पर ट्रैफिक जाम किया गया, सड़क पर टेबल लगाई गई, नारेबाजी हुई और तलवार के साथ केक काटकर शक्ति प्रदर्शन किया गया।
बताया जा रहा है कि ऋतु गोयल का 42वां जन्मदिन था। कार्यकर्ताओं ने बड़ा केक मंगवाया, लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि केक के लिए धक्का-मुक्की तक हो गई। जिसे केक मिला उसने बधाई दी, और जो वंचित रह गया उसने मज़ाक में ईश्वर से प्रार्थना कर दी कि अगली बार विधायक बनने पर सीधे मिठाई मिले।
इतनी भारी भीड़, खुलेआम नारेबाजी, हथियार का प्रदर्शन और लंबे समय तक चले इस आयोजन के बावजूद मथुरा पुलिस की मौजूदगी पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
क्या पुलिस को इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी?








