बदायूं। कोतवाली सहसवान क्षेत्र में दिल्ली से नेपाल जा रहा 1750 टिन रिफाइंड तेल से भरा एक ट्रक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। ट्रक की आखिरी लोकेशन बदायूं–मेरठ हाईवे क्षेत्र में दर्ज की गई है, जिसके बाद से न तो ट्रक का कोई सुराग मिल सका है और न ही चालक से संपर्क हो पा रहा है।
जानकारी के अनुसार रिफाइंड तेल से लदा यह ट्रक दिल्ली से नेपाल के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में अचानक ट्रक का संपर्क टूट गया। GPS के अनुसार ट्रक की अंतिम लोकेशन बदायूं–मेरठ हाईवे पर स्थित पहलवान ढाबे के पास मिली, इसके बाद GPS सिस्टम बंद हो गया। साथ ही ट्रक चालक का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।
तेल भेजने वाली फर्म की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित मार्गों पर ट्रक की तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ।








