कांग्रेस का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

MATHURA / LIBERAL MEDIA

मथुरा। कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को जिला अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन भाजपा पर बनारस के मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिमा को दोबारा स्थापित कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएलपी लीडर एवं कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जाना बेहद निंदनीय है। कांग्रेस कमेटी इस कृत्य के विरोध में प्रदर्शन कर रही है और प्रतिमा को पुनः बनवाए जाने की मांग कर रही है।

वहीं कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पंडित जितेंद्र मुकद्दम ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाकर देशवासियों की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को आहत किया गया है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights