मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन कर आर्य समाज रीति-रिवाज से की शादी

By Liberal Media

Published On:

Date:

Badaun | Liberal Media

बदायूं जनपद के बिनावर थाना क्षेत्र से धर्म परिवर्तन कर विवाह करने का मामला सामने आया है। गांव पुटी सरायकी निवासी मुस्लिम युवती नूर वी ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम माही कश्यप रख लिया और आर्य समाज के रीति-रिवाज से एक हिंदू युवक से विवाह कर लिया।

बताया जा रहा है कि युवती का गांव के ही एक हिंदू युवक से प्रेम संबंध था। इसके बाद युवती ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर आर्य समाज में विवाह किया। विवाह के बाद युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहती नजर आ रही है कि उसने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर शादी की है।

वीडियो में युवती ने अपने और अपने पति को परिजनों से खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवक-युवती काफी दिनों बाद गांव में दिखाई दिए थे और इससे पहले भी वे बिना बताए गांव से जा चुके हैं। फिलहाल दोनों कहां हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights