बैंक चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 1.5 करोड़ की पीली धातु बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

Badaun | Liberal Media

बदायूं जनपद की अलापुर थाना पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बैंक चोरी की बड़ी वारदात में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की पीली धातु बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सांगली जनपद स्थित आटपाड़ी बैंक में हुई चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त राहुल शर्मा पुत्र रमेश शर्मा, निवासी कस्बा ककराला थाना अलापुर, को बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को ग्राम ईकरी जाने वाले मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज के पास से पकड़ा गया, जहां से दो बिस्किट पीली धातु कुल वजन 1.168 किलोग्राम बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक चोरी की योजना बनाई थी। पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली से सेकेंड हैंड स्कॉर्पियो वाहन खरीदकर वह साथियों के साथ सांगली पहुंचा, जहां किराए पर कमरा लिया गया। 7 जनवरी 2026 की रात बैंक की खिड़की काटकर प्राइवेट लॉकर से सामान निकाल लिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights