77वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए 10 हजार खास मेहमानों को न्योता

By Liberal Media

Published On:

Date:

नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ (दिल्ली) पर आयोजित होने वाली भव्य परेड के लिए इस वर्ष करीब 10 हजार विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, आमंत्रित मेहमानों में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने इनकम और रोजगार सृजन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके साथ ही बेहतर इनोवेटर्स, स्टार्ट-अप्स, सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स और विभिन्न सरकारी योजनाओं व पहलों के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नागरिकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य गणतंत्र दिवस समारोह में देश के विकास में योगदान देने वाले आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना और उनके कार्यों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान देना है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights