AZAMGARH | LIBERAL MEDIA
लालगंज (आजमगढ़) नगर पंचायत कटघर स्थित आजमगढ़–वाराणसी मार्ग को मसीरपुर सिनेमा हॉल से जोड़ने वाला पुराना बाईपास मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर लगातार पानी बहने के कारण यह मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
हरिओम धर्मकांटा के समीप सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन न तो उच्च अधिकारी और न ही क्षेत्रीय कर्मचारी इसकी सुध ले रहे हैं। खराब सड़क के कारण सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही स्कूली बसों, एंबुलेंस और आम राहगीरों के लिए भी यह मार्ग जोखिम भरा साबित हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से होकर दर्जन भर से अधिक अस्पतालों में मरीज, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग आते-जाते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण उनकी जान पर खतरा बना रहता है। दुकानदारों के अनुसार नाले की उचित व्यवस्था न होने से आसपास के मकानों का पानी सड़क पर बहता है








