बिसौली में गृह क्लेश से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Liberal Media

Published On:

Date:

Badaun | Liberal Media

बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना दबतोरी रोड स्थित साईं विहार कॉलोनी की है, जहां किराए के मकान में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चमन पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मिठामई के रूप में हुई है, जो दबतोरी रोड स्थित ब्रह्म कुंज के पास साईं विहार कॉलोनी में किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि चमन लंबे समय से घरेलू कलह से परेशान था। परिजनों के साथ आए दिन होने वाले विवाद से वह मानसिक तनाव में चल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बिसौली कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights