म्यूजियम कम्युनिटी की सांस्कृतिक संध्या ने मोहा मन

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। कैंट क्षेत्र स्थित शहीद म्यूजियम परिसर में शहीद म्यूजियम कम्युनिटी द्वारा गेट-टुगेदर एवं लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकगीत, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डा. संजय पांडे ने लोकगीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की, वहीं श्रवण दीक्षित, डा. राज बहादुर, आशीष ब्रह्मात्मज व मृदुल शुक्ला ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर अवधेश दीक्षित, डा. जय शंकर ओझा, डा. रईस और पत्रकार नरेंद्र यादव को सम्मानित किया गया।

लाइट एंड साउंड शो में काकोरी ट्रेन एक्शन और म्यूजिकल फाउंटेन शो आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम संयोजक डा. विकास खुराना ने संग्रहालय के शैक्षणिक व शोध उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संचालन स्वप्निल यादव और आभार चंद्रमणि गुप्ता ने किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights