Badaun | Liberal Media
बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में गौवंशीय पशुओं को ले जाते हुए दो नाबालिग युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। मामला नगर की पुरानी अनाज मंडी का है, जहां गो सेवकों ने दोनों नाबालिगों को बछड़े ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने बताया कि वे इससे पहले भी करीब 10 बछड़ों को पकड़कर ले जा चुके हैं। पुलिस ने उनकी उम्र नाबालिग पाए जाने पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।
पुलिस ने नाबालिग युवकों के परिजनों को मौके पर बुलाया और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल न होने की सख्त हिदायत देते हुए दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं गो सेवकों की ओर से कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंपी गई है।








