Ballia | Liberal Media
बेल्थरारोड नगर में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई है। वर्चस्व, बदले और लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं से तनाव झेल रहे नगर में रविवार को एक साल पुराना बकाया मांगने पर व्यापारी नेता और उसके भतीजों ने सहोदर भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान अनूप वर्मा (27 वर्ष) और अमन वर्मा (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पीड़ितों ने बताया कि एक साल पहले नगर के बड़े कारोबारी दुर्गा प्रसाद मधुलाला के भतीजे ने धौंस दिखाकर सोने की नथिया उधार ली थी, जिसे वह अपनी पत्नी को सालगिरह पर तोहफे के रूप में देना चाहता था। आरोप है कि एक साल बीत जाने के बावजूद न तो जेवर लौटाया गया और न ही उसका पैसा दिया गया।
रविवार को जब दोनों भाइयों ने बकाया रकम की मांग की तो जितेंद्र जायसवाल उर्फ बाटम, सिंटू जायसवाल और दुर्गा प्रसाद मधुलाला ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया।








