सेमरा के विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचे पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज, राष्ट्र और हिंदुत्व का दिया संदेश

By Liberal Media

Published On:

Date:

Agra | Liberal Media

आगरा के सेमरा गांव में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज जी का भव्य आगमन हुआ। रामलीला ग्राउंड में आयोजित इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और हिंदू समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऋतेश्वर महाराज ने अपने आशीर्वचनों में हिंदुत्व, राष्ट्र जागरण और सांस्कृतिक चेतना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चीन, जर्मनी और जापान जैसे देश अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करते हैं, उसी तरह भारतवासियों को भी अपनी भाषा, संस्कार और परंपराओं पर गर्व करना चाहिए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights