Mau | Liberal Media
मऊ। बी.एस.एस. परशुराम सेना के तत्वावधान में मौर्या मैरेज हाल, कमलसागर में रविवार को आयोजित ब्राह्मण महापंचायत सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत “जय परशुराम जी” के उद्घोष के साथ हुई, जिसमें जनपद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।
महापंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत कुमार पांडेय ने ब्राह्मण समाज पर हो रहे सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक अत्याचारों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज पर सुनियोजित तरीके से अन्याय किया जा रहा है, जिसे परशुराम सेना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
पं. अजीत कुमार पांडेय ने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन केवल विरोध नहीं करेगा, बल्कि पीड़ित ब्राह्मणों को न्याय दिलाने के लिए हर कानूनी और लोकतांत्रिक मार्ग अपनाएगा। महापंचायत में समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए युवाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने की अपील की।








