मऊ: धर्म परिवर्तन के संदिग्ध मामले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mau | Liberal Media

मऊ। शहत कोतवाली थाना क्षेत्र के निज़ामुद्दीनपूरा इलाके में पुलिस ने धर्म परिवर्तन के संदिग्ध मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान में अवैध रूप से ईसाई धर्म से संबंधित पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पूजा करा रहे आठ लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें थाने ले जाया गया। साथ ही, मकान के अंदर से पूजा में इस्तेमाल किए जा रहे यंत्र और ईसाई धर्म की पवित्र बाइबल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार, पूजा में सैकड़ों लोग शामिल थे और कई स्थानों से आए पुरुष और महिलाएं सुबह से ही पूजा में भाग ले रहे थे। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights