जीवित महिला को मृत घोषित कर बंद कर दी विधवा पेंशन

By Liberal Media

Published On:

Firozabad | Liberal Media

फिरोजाबाद। जनपद में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बरकतपुर निवासी एक विधवा बुजुर्ग महिला को बिना किसी भौतिक सत्यापन के मृत घोषित कर उसकी विधवा पेंशन बंद कर दिए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता बीते दो वर्षों से अपनी “जिंदगी का प्रमाण” देने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है।

ग्राम बरकतपुर निवासी रामरती पत्नी स्वर्गीय नौबतराम के पति की मृत्यु वर्ष 2008 में हो गई थी। इसके बाद जिला प्रोबेशन कार्यालय, फिरोजाबाद के माध्यम से उन्हें विधवा पेंशन स्वीकृत हुई थी, जो नियमित रूप से उनके भारतीय स्टेट बैंक, शाखा रामनगर के खाते में आ रही थी।

आरोप है कि जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बिना किसी जांच या साक्ष्य के रामरती को मृत दर्शाते हुए उनकी विधवा पेंशन बंद कर दी गई। इतना ही नहीं, जुलाई 2023 में बैंक को पत्र भेजकर खाते में जमा पेंशन राशि की रिकवरी कराने के आदेश भी जारी कर दिए गए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights