उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा के तत्वावधान में रविवार को ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, सिविल लाइन (दुर्गा होटल के पीछे) परिसर में मेदांता ग्रुप, लखनऊ के सहयोग से एक निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का उद्घाटन माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर डॉ. अमित कुमार पांडे, डॉ. प्रशांत शानू, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नगर महामंत्री अतुल गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष सतनाम चावला, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुलाटी, ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर राहुल गुप्ता एवं सचिन गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कैंप में मेदांता ग्रुप के चिकित्सकों द्वारा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बीएमडी, ऑक्सीजन लेवल, पल्स एवं ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने मरीजों को उपयुक्त परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ भी प्रदान कीं। इस दौरान कुल 60 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights