Pilibhit | Liberal Media
पीलीभीत जनपद से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। बीसलपुर–पीलीभीत हाईवे पर तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण सड़क हादसा बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पतरसिया पेट्रोल पंप के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, लकड़ी से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित गति से आ रहा था, जिसने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर के निवासी थे और आपस में चचेरे-तहेरे भाई बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान विकास श्रीवास्तव और शिवम श्रीवास्तव के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही बरखेड़ा और बीसलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
यह हादसा एक बार फिर जिले में ओवरलोडिंग और आरटीओ की विफलता को उजागर करता है।








