जिला अस्पताल के डाक्टर राजनाथ के निधन पर लालगंज में शोकसभा

By Liberal Media

Published On:

Date:

लालगंज आजमगढ़ मंडलीय जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डाक्टर राजनाथ सिंह का लंबी बीमारी के कारण शुक्रवार को निधन हो गया।निधन की खबर से स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। डाक्टर राजनाथ तीन वर्ष से लकवा रोग से ग्रस्त थे। तीन महीने से उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था ।शुक्रवार की सुबह उनका निधन हो गया ।डाक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी लालगंज के अध्यक्ष डाक्टर एस आर सरोज के अध्यक्षता में चरक हास्पिटल बाईपास पर शोकसभा का आयोजन कर मृतक आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई । डाक्टर एस आर सरोज ने कहा कि डाक्टर राजनाथ चिकित्सा जगत में बहुत ही सराहनीय सेवा कार्य किया।समाज और मरीज के प्रति हमेशा ईमानदारी एवं योग्य चिकित्सा के रूप में पहचान बनाने वाले चिकित्सकआज हम लोगों के बीच नहीं रहे।पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीकरगाढ़ लालगंज में भी सेवा दिए थे।इस अवसर पर डाक्टर राजेश सरोज, डाक्टर सतीश चन्द्रा, डाक्टर पी के राय,डाक्टर श्रीनाथ, डाक्टर राजवंत चौहान, मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights