कारों पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां

By Liberal Media

Published On:

Date:

Moradabad | Liberal Media

मुरादाबाद में रईसजादों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दर्जनों युवक चलती कारों की छत और खिड़कियों पर लटककर स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जिससे न सिर्फ उनकी जान खतरे में है बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी दांव पर लगी हुई है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाना सिविल लाइंस क्षेत्र का है, जहां युवकों ने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं और पुलिस प्रशासन को सीधी चुनौती दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई कारें एक साथ चल रही हैं और युवक खिड़कियों से बाहर लटककर स्टंट कर रहे हैं, जबकि आसपास अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और स्टंट करने वाले युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights