आग की गोला बनी अलाव ताप रही बुजुर्ग महिला, वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

Kushinagar | Liberal Media

कुशीनगर जनपद में कड़ाके की ठंड के बीच अलाव तापते समय बुजुर्ग महिला के आग की चपेट में आने का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि 70 वर्षीय कमलावती देवी अलाव तापते समय अचानक आग की चपेट में आ जाती हैं और उनके कपड़ों में आग लग जाती है।

घटना कुशीनगर के पडरौना नगर स्थित रामधाम पोखरा की बताई जा रही है, जो लगभग एक सप्ताह पुरानी है। वीडियो में महिला आग बुझाने का प्रयास करती दिखती हैं, लेकिन आग विकराल रूप ले लेती है। आसपास मौजूद लोग भी आग बुझाने की कोशिश करते हैं, इसी दौरान एक छात्रा अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को अपने दुपट्टे और साल से आग से बचाती नजर आती है।

आग से झुलसी बुजुर्ग महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें 70 से 80 प्रतिशत तक जला हुआ बताते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में करीब 4 से 5 दिन इलाज चलने के बाद महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की सिर्फ एक बेटी है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights