Hamirpur | Liberal Media
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जंगल से भटककर एक बारहसिंघा कपड़े की दुकान में घुस गया। अचानक दुकान में घुसे बारहसिंघे को देखकर दुकानदार और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। दुकानदार ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह बारहसिंघे को दुकान से बाहर निकाला।
दुकान से निकलने के बाद बारहसिंघा कस्बे की सड़कों पर इधर-उधर भागता रहा और जंगल की ओर निकलने की कोशिश करता दिखाई दिया। हड़बड़ाहट में भागते समय वह कई जगहों पर टकराया, जिससे उसे चोटें भी आईं। घटना के चलते कुछ देर के लिए चौराहे और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना रहा।
यह मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक चौराहे का है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर सतर्क नजर आए। बाद में बारहसिंघा जंगल की दिशा में चला गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।








