जिला जेल से भागे शातिर कैदी डंपी उर्फ शिवा के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

कन्नौज। जिला जेल से फरार हुए शातिर कैदी डंपी उर्फ शिवा के खिलाफ गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में मुरादगंज क्रॉसिंग के पास पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने फरार मुख्य कैदी डंपी उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 5 जनवरी को नए साल का जश्न देखकर डंपी और उसका साथी अंकित कम्बल की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को देखते ही डंपी ने सीधे फायरिंग की, जिसमें उसके एक पैर में गोली लगी। घायल डंपी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने भागे हुए दोनों कैदियों के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अभी उसके साथी अंकित की तलाश जारी है।

बाइट – विनोद कुमार, एसपी कन्नौज
“हमने जेल से फरार मुख्य कैदी डंपी उर्फ शिवा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार कैदी अंकित की तलाश जारी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई ढिलाई नहीं होगी।”

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights