Delhi|Liberal media
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बाद अब अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में भी RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) की व्यवस्था नहीं होगी। रेलवे ने जनवरी 2026 या उसके बाद से अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने का निर्णय लिया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर की तर्ज पर अमृत भारत एक्सप्रेस में भी यात्रियों को पूरी बर्थ मिलेगी, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक होगी। हालांकि, इन ट्रेनों के बेसिक किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन न्यूनतम दूरी को लेकर नए नियम तय किए गए हैं।
नए नियमों के मुताबिक, स्लीपर श्रेणी में यात्रा के लिए न्यूनतम 200 किलोमीटर का किराया देना अनिवार्य होगा, चाहे यात्री कम दूरी ही क्यों न तय कर रहा हो।
रेलवे के इस फैसले से खासतौर पर लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, RAC खत्म होने से ट्रेनों में भीड़भाड़ कम होगी और यात्रा अनुभव पहले से बेहतर होगा।
अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को बड़ी राहत, RAC व्यवस्था खत्म
Published On:
Date:








