Shahjahanpur | Liberal Media
आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा, शाहजहांपुर में जनशताब्दी 2026 समारोह के संदर्भ में आयोजित 40 दिवसीय समूह साधना का 40वां दिन (समापन दिवस) श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।
समापन दिवस पर शक्तिपीठ ट्रस्टी आदरणीय जयसिंह चाचाजी एवं गायत्री परिजन अनुपम भैया ने सपत्नीक पूजन कर जप-साधना का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सभी साधकों द्वारा सामूहिक जप प्रारंभ किया गया। गुरुदेव के ओमकार एवं मंत्र गुंजन के माध्यम से प्रतिदिन की भांति सायं 6 बजे से 7 बजे तक एक घंटे का सामूहिक आध्यात्मिक प्रयोग किया गया।
आज समापन दिवस पर 43,600 जप पूर्ण हुए, जबकि संपूर्ण 40 दिवसीय समूह साधना में कुल 16,45,900 जप का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। साधना के समापन अवसर पर साधकों ने दीपयज्ञ कर पूर्णाहूति अर्पित की।
इस अवसर पर सभी साधकों को गायत्री मंत्र लेखन एवं माला उपहार स्वरूप प्रदान की गई। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी आदरणीय राजाराम मौर्य एवं जिला समन्वयक सूरज वर्मा ने साधना में सहभागिता करने वाले सभी का आभार व्यक्त








