किसान ने फीता काटकर किया स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी का उद्घाटन

By Liberal Media

Published On:

Date:

Azamgarh | Liberal Media

लालगंज आजमगढ़ नगर पंचायत कटघर, लालगंज छावनी में स्वराज ट्रैक्टर की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। यूपी स्टेट मैनेजर अमित त्रिपाठी और स्थानीय किसान कृपाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एजेंसी का उद्घाटन किया। नई शाखा के खुलने से किसानों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

उद्घाटन के दौरान करिया गोपालपुर निवासी किसान कृपाशंकर सिंह ने कहा कि स्वराज ट्रैक्टर का माइलेज बेहतर है और मेंटीनेंस भी काफी कम होता है। भारी लोड उठाने में यह ट्रैक्टर किसानों के लिए बेहद उपयोगी है, जिससे खेती से जुड़े सभी कार्य आसानी से किए जा सकते हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह, अतुल सिंह, सत्यप्रिय सिंह, अरविंद मौर्य, सुनील सिंह, बृजेश सिंह, सोनू सिंह, रमाशंकर सिंह, मोनू सिंह, संजय सिंह सहित कई किसान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights