अवैध पिस्टल तस्करी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार, चार हथियार बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mathura | Liberal Media

मथुरा थाना कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल बेचने और तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चार अवैध पिस्टल बरामद की हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भूतेश्वर रेलवे स्टेशन से पहले एक चाय की दुकान के पास से आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद उर्फ पेंद (19) निवासी फालिन, थाना कोसीकलां और अंकित उर्फ अक्की डॉन (20) निवासी गांगवान मोहल्ला, कोसीकलां के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान के मुसेपुर गांव निवासी बिंदास नामक व्यक्ति से अवैध पिस्टल लाकर कोसी, छाता और मथुरा शहर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में धीरज, मनोज और अमन की संलिप्तता भी सामने आई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और पकड़े गए अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights