शाहजहां के उर्स का समापन, 1720 मीटर लंबी चादर चढ़ाई गई

By Liberal Media

Published On:

Date:

Agra | Liberal Media

आगरा में मुगल बादशाह शाहजहां का उर्स पूरे अकीदत और जोश के साथ मनाया जा रहा है। उर्स के आखिरी दिन आज शाहजहां की कब्र पर करीब 1720 मीटर लंबी चादर चढ़ाई गई।
खुद्दाम-ए-रोजा ताजमहल उर्स कमेटी के अध्यक्ष ताहिर उद्दीन ताहिर के नेतृत्व में ताजमहल परिसर में उर्स की आखिरी रस्म अदा की गई। इस दौरान शाहजहां की मजार पर 1720 मीटर लंबी चादर चढ़ाई गई।
ताहिर उद्दीन ताहिर ने बताया कि इस चादर की शुरुआत केवल एक मीटर से हुई थी। सालभर देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग छोटी-छोटी चादरें भेजते हैं, जिन्हें जोड़कर एक विशाल चादर तैयार की जाती है। इस बार चादर की कुल लंबाई 1720 मीटर रही।
उन्होंने बताया कि इस चादर के निर्माण में सभी धर्मों के लोगों का सहयोग रहा और उर्स के दौरान सभी रस्में अकीदत के साथ पूरी की गईं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights