बलिया में सियासी तूफान: सपा सांसद सनातन पांडेय के विवादित बयान से हंगामा

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया के फेफना रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में उस समय सियासी तूफान खड़ा हो गया, जब समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने मंच से यूपी सरकार के मंत्री और अधिकारियों के खिलाफ तीखी और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। मुख्य अतिथि न बनाए जाने से नाराज सांसद ने खुले मंच से मंत्री को मंच से फेंकने और अफसरों को जूता मारने जैसी धमकी दे डाली।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा, “बुढ़ा जरूर हूं, मगर मन बुढ़ा नहीं… मन करता है मंत्री को मंच से उठाकर फेंक दूं। जो अधिकारी काम नहीं करेगा, वह जूता खाएगा। मुकदमा करना है तो कर दो, मैं झेलने को तैयार हूं।” सांसद का यह बयान शुक्रवार के कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, रेलवे के इस कार्यक्रम में सपा सांसद की जगह यूपी सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु को मुख्य अतिथि बनाए जाने से विवाद शुरू हुआ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights