चौरी चौरा शहीदों की स्मृति में क्रॉस कंट्री मिनी मैराथन का आयोजन

By Liberal Media

Published On:

Date:

Gorakhpur | Liberal Media

वरिष्ठ समाजसेवी पंडित एस.के. शर्मा ने गोरखपुर में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि चौरी चौरा शहीदों की अमर स्मृति को नमन करते हुए चौरी चौरा शहीद पूर्वांचल क्रॉस कंट्री मिनी मैराथन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मैराथन में महिला और पुरुष वर्ग दोनों की सहभागिता होगी तथा दोनों के लिए समान पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय 75 हजार रुपये, तृतीय 50 हजार रुपये तथा चौथे से छठवें स्थान तक 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

यह दौड़ प्रतियोगिता 23 जनवरी 2026 को सुबह 7 बजे दुबियारी पुल से शुरू होकर डुमरी खुद स्थित सिद्धीविनायक पार्टी लॉन तक संपन्न होगी। आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और बसंत पंचमी के पावन अवसर पर किया जाएगा। प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए आयोजन स्थल पर एंबुलेंस और चिकित्सकों की भी व्यवस्था रहेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights