अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Gorakhpur | Liberal Media

सहजनवां थाना क्षेत्र के कटसहरा–मगहर टू-लेन पर बिसुनपुरा परमेश्वरपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बबलू यादव पुत्र राम आशीष यादव, निवासी पायलपार नैनी डीह, थाना खलीलाबाद (संतकबीरनगर) के रूप में हुई है।

बताया गया कि बबलू यादव शुक्रवार रात बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें सीएचसी सहजनवां भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights