Shahjahanpur | Liberal Media
शाहजहांपुर में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जिला अस्पताल/मेडिकल कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रैगिंग निषेध, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा, महिला सुरक्षा व सम्मान तथा स्वावलंबन पर जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने रैगिंग के कानूनी प्रावधान, ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्कता, आत्मरक्षा उपायों और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया। साथ ही विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अंत में छात्र-छात्राओं को 1090, 181, 112, 1930 सहित आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराते हुए सतर्क रहने की अपील की गई।








