Kushinagar | Liberal Media
कुशीनगर नगरीय विकास प्राधिकरण कार्यालय में शासनादेशों की अनदेखी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर दागदार जेई जितेंद्र कुमार को उनके गृह जनपद में ही सीएलटीसी (CLTC) का चार्ज दे दिया गया है।
बताया जा रहा है कि सीएलटीसी जितेंद्र कुमार पर वर्ष 2018 और 2021 में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत धांधली करने के आरोप लग चुके हैं। वर्ष 2018 में वह रामकोला नगर पंचायत में जेई पद पर तैनात थे, जहां आवास निर्माण में गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे। इसके बाद जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
मामले में जब मीडिया ने नगर विकास प्राधिकरण से जवाब लेने की कोशिश की तो परियोजना अधिकारी आशुतोष यादव कैमरे से बचते नजर आए। यह पूरा मामला कुशीनगर जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर स्थित जिला नगर विकास प्राधिकरण कार्यालय से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।








