Ballia | Liberal Media
बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के सोनबरसा निवासी भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत उपाध्याय ने लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर बैरिया विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्य योजनाओं को लागू कराने का आग्रह किया।
प्रशांत उपाध्याय ने उप मुख्यमंत्री को एक लिखित प्रतिवेदन सौंपते हुए प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग भी की। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों और जनसमस्याओं की ओर ध्यान दिलाया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वासन दिया कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और विकास कार्यों सहित आवश्यक मामलों में उचित कार्रवाई की जाएगी।








