Liberal Media:
इस वर्ष मौनी अमावस्या 18 जनवरी को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शिववास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मान्यताओं के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए शुभ कार्यों के सफल होने की संभावना प्रबल होती है।
वहीं शिववास योग में शिव-शक्ति की उपासना से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति मानी जाती है। इस पावन अवसर पर गंगा स्नान, दान-पुण्य, जप-तप और भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व बताया गया है।








