वृंदावन सुदामा कुटी आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद, शताब्दी महोत्सव में लिया भाग

By Liberal Media

Published On:

Date:

संत प्रेमानंद महाराज शुक्रवार को वृंदावन स्थित सुदामा कुटी आश्रम पहुंचे, जहां वे संत सुदामा दास जी महाराज के वृंदावन आगमन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित शताब्दी महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान कौशल किशोर के दर्शन कर आरती की और कुंभ मेला क्षेत्र में चल रहे श्री राम महायज्ञ स्थल की परिक्रमा की।

संत प्रेमानंद महाराज ने आश्रम में श्री महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज और महंत अमर दास महाराज से मुलाकात की। महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने उन्हें उत्सव का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संत प्रेमानंद महाराज करीब आधे घंटे तक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

उनके आगमन पर आश्रम और कुंभ मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ दस दिवसीय 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त आहुतियां दे रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights